9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यजो कभी बहस नहीं किए, वो जज बन जा रहे, हाईकोर्ट बार...

जो कभी बहस नहीं किए, वो जज बन जा रहे, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने ‘परिवारवाद’ का विरोध किया

Published on

प्रयागराज

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति पद के लिए सिफारिश में परिवारवाद का पुरजोर विरोध करते हुए सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया। प्रयागराज में शाम चार बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की एक आकस्मिक बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक परंपरा शुरू हो गई है, जिसके तहत हाईकोर्ट के कॉलेजियम द्वारा न्यायमूर्ति पद के लिए ऐसे अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की जाती है, जिन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में कभी वकालत की ही नहीं है।

जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सवाल यह उठता है कि कॉलेजियम के माननीय न्यायमूर्तिगण ऐसे अधिवक्ताओं की क्षमता का आकलन कैसे करते हैं, जिन्होंने उनके सामने कभी बहस ही नहीं की है। बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि इन अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश बिना योग्यता आंके ही कर दी जाती है। उसने कहा कि यह प्रवृत्ति निःसंदेह नियुक्ति प्रक्रिया की शुचिता पर सवाल खड़े करती है। यह प्रश्न उठाती है कि क्या इलाहाबाद हाईकोर्ट में योग्य अधिवक्ताओं की कमी है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यह भी दृष्टिगत हुआ है कि मात्र ऐसे अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की जाती है, जो या तो माननीय न्यायमूर्ति या फिर प्रभावशाली अधिवक्ता के परिवार के हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में बार एसोसिएशन से कोई विचार-विमर्श नहीं किया जाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर इस प्रक्रिया का विरोध करता है। इसमें कहा गया है कि विरोध दर्ज कराने के लिए एसोसिएशन ने प्रस्ताव की एक प्रति सभी न्यायाधीशों, प्रधानमंत्री, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के सभी बार एसोसिएशन को भेजने का फैसला किया है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...