9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यजाओ, मोदी को बता देना…', पहलगाम में पति को मारने के बाद...

जाओ, मोदी को बता देना…’, पहलगाम में पति को मारने के बाद बोले आतंकी, पीड़िता ने बताई हमले की आपबीती

Published on

बेंगलुरु,

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि दस से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. कर्नाटक के शिवमोगा जिले एक शख्स की पहलगाम हमले में मौत हो गई है, जो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए यहां पहुंचे थे. पीड़ित मंजूनाथ अपनी पत्नी पल्लवी और अपने छोटे बेटे के साथ घाटी गए थे.

‘जाओ, मोदी को बता देना’
पल्लवी ने हमले के भयानक मंजर को याद करते हुए बताया, ‘हम तीन लोग- मैं, मेरे पति और हमारा बेटा कश्मीर गए थे. मुझे लगता है कि हमला दोपहर 1.30 बजे के आसपास हुआ. हम पहलगाम में थे. वह मेरी आंखों के सामने मौके पर ही मर गए.’ पल्लवी ने कहा कि यह अभी भी एक बुरे सपने जैसा लगता है.’ पल्लवी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक उनकी मदद के लिए आगे आए और तीन स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई.

हमले में बचकर निकली पल्लवी के मुताबिक आतंकी हिंदुओं को निशाना बना रहे थे और तीन-चार लोगों ने हम पर हमला किया था. पल्लवी ने बताया, ‘मैंने उनसे कहा- मुझे भी मार दो, तुमने मेरे पति को पहले ही मार दिया है, उनमें से एक ने कहा, ‘मैं तुम्हें नहीं मारूंगा, जाओ मोदी को ये बता देना.’

पति का शव वापस लाने की मांग
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि उनके पति का शव जल्द से जल्द शिवमोगा वापस लाया जाए. उन्होंने कहा कि शव को आसानी से नीचे नहीं लाया जा सकता, इसे हवाई मार्ग से ले जाने की जरूरत है. हम चाहते हैं कि शव तुरंत वापस लाया जाए.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर एक पोस्ट में हमले की निंदा की. उन्होंने लिखा, ‘कन्नड़ लोग इस चौंकाने वाली घटना के पीड़ितों में से हैं. खबर मिलने पर, मैंने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की. मैंने दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर से भी बात की है.’ उन्होंने लिखा, ‘हम घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, सभी ज़रूरी मदद दी जाएगी. कृपया आश्वस्त रहें, कर्नाटक सरकार प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है.’

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...