11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यकुपवाड़ा, बारामूला, उरी, अखनूर, पुंछ… LoC पर PAK दाग रहा गोले-मोर्टार, पलायन...

कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, अखनूर, पुंछ… LoC पर PAK दाग रहा गोले-मोर्टार, पलायन कर रहे स्थानीय लोग

Published on

पुंछ,

पाकिस्तान पर इंडियन आर्मी के द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है. पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. सीमा पार स्थित गांवों में मोर्टार गोले दागे गए हैं, जिससे पुंछ और तंगधार में अबतक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 59 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

07 और 08 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का उपयोग करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की. भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन का यह 14वां दिन है और भारी तोपखाने से गोलाबारी का दूसरा दिन है.

अलर्ट मोड में इंडियन आर्मी
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर सेना अलर्ट मोड पर है. हर हलचल पर बारीकी से निगरानी की जा रही है. कश्मीर के दस जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं.पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत से मासूम लोग निशाने पर हैं. पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों में वो गोलीबारी की जा रही है.

LoC सीजफायर उल्लंघन
पाकिस्तान एलओसी पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिससे नागरिक हताहत हो रहे हैं. पाकिस्तान की तरफ से 13 घातक और 59 गैर-घातक फायरिंग की गई हैं.

पुंछ के लोगों का पलायन
पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया है. पुंछ शहर करीब खाली हो चुका है. ज्यादातर लोग पलायन करके जा चुके हैं, कई लोग पैदल ही भाग रहे हैं. शहर में हालात बेहद गंभीर है, पाकिस्तान मोर्टार शेल दागे हैं.

भारी हथियारों से पाकिस्तान ने की फायरिंग
उरी में पाकिस्तान की फायरिंग की वजह से घरों को नुकसान हुआ है. इलाके में कई लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान की तरफ से जब गोलीबारी की जा रही थी, तो भारत भी जवाब दे रहा था. पिछले 13 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से छोटे हथियारों से हमले किए गए थे लेकिन ऑपरेशन सिंदूर होने के बाद पाकिस्तान ने LoC बॉर्डर के इलाको में भारी हथियारों से फायरिंग की गई है और लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...