12 C
London
Friday, February 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और पाकिस्‍तान में मिसाइल वार के बाद शांति के आसार तेज,...

भारत और पाकिस्‍तान में मिसाइल वार के बाद शांति के आसार तेज, अमेरिका-चीन की चेतावनी के पाक विदेश मंत्री ने दिए बड़े संकेत

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान में मिसाइल हमलों और आक्रामक बयानबाजी के बाद तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। शनिवार को पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के रुख नरम करने पर पाक के भी नरमी बरतने की बात कही है। वहीं रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु कमांड की बैठक स्‍थगित हो जाने की जानकारी दी है। पाकिस्तान की ओर से ये फैसले ऐसे समय हुए हैं, जब चीन और अमेरिका ने दोनों देशों से तनाव घटाने और संयम बरतने के लिए कहा गया है।

इशाक डार ने जियो न्यूज से बातचीत में कहा, ‘भारत को अब आक्रामकता से रुक जाना चाहिए। अगर भारत रुकता है तो हम भी रुक जाएंगे। हम युद्ध के पक्षधर नहीं है। हम बेवजह का विनाश और धन की बर्बादी नहीं चाहते हैं।’ डार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने सिर्फ रक्षात्मक कदम उठाएं हैं। ऐसे में भारत के रुकने से चीजें ठीक हो सकती हैं क्योंकि फिर पाक की ओर से भी हमला नहीं होगा।

रक्षा मंत्री ने भी लिया अहम फैसला
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी शनिवार को एक अहम फैसला लिया है। आसिफ ने कहा है कि राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण की कोई बैठक फिलहाल नहीं होने जा रही है, यह निकाय पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का प्रबंधन करता है। इससे पहले पाक मीडिया ने दावा किया था कि शहबाज शरीफ ने भारत से तनाव के बीच परमाणु कमांड की बैठक बुलाई है।

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भी अपने एक बयान में भारत से तनाव घटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं भारत बातचीत की ओर बढ़ते हुए तनाव कम करने पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया दो परमाणु ताकतों के बीच युद्ध नहीं चाहती है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि चीजें ठीक होने की ओर बढ़ेंगी और तनाव कम होगा।

चीन-अमेरिका ने बनाया दबाव
भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिन से चल रहा तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। यहां तक कि पाकिस्तान ने शनिवार को फतह मिसाइल से भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की है। इस बीच अमेरिका और चीन ने बयान जारी कर शांति की तरफ बढ़ने को कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर को फोन पर तनाव कम करने के तरीके खोजने के लिए कहा।

चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हम सख्ती से कहना चाहते हैं कि दोनों पक्ष तनाव कम करें। भारत-पाकिस्तान के संघर्ष पर G7 देशों ने भी चिंता जाहिर की है। G7 देशों ने अपने बयान में दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह करते हुए सीधी बातचीत करने का आह्वान किया।

‘भारत-पाकिस्तान तनाव करे कम’
हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने भारत और पाकिस्तान से तबाही रोकने के लिए तनाव कम करने का आग्रह किया। मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैं दोनों देशों से आग्रह करता हूं कि वे तत्काल तनाव कम करें और इस खतरनाक रास्ते पर न चलें, जो केवल तबाही की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का खामियाजा भुगत रहे हैं। जैसे-जैसे युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है और बेशकीमती जिंदगियों का नुकसान जारी है, हमारे दिलों में गहरा दुख और चिंता घर कर रही है। दुर्भाग्य से, जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता है, तो इसका खामियाजा मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के लोगों को भुगतना पड़ता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की समय...

शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी — राउज एवेन्यू कोर्ट का कड़ा रुख; कहा— जांच एजेंसी के पास पर्याप्त और...

नई दिल्ली दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति (2022-23) से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट...

भोपाल की 100 सेवा बस्तियों में कल आयोजित होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

भोपाल संगठन एवं सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...