23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— 52 लाख रुपए...

साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— 52 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

Published on

भेल भोपाल

साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— 52 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि बारिश का दौर शुरू हो गया है, इसलिए क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मंगलवार को भोपाल के वार्ड 65 में जनसंपर्क किया और 52 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारा सतत प्रयास है कि जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने वार्ड 65 में आई.टी.आई. स्टाफ कैंपस में 5 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान मौजूद आईटीआई के छात्रों से उन्होंने कहा कि आप देश का भविष्य है, इसलिए अपने अंदर स्किल डेवलप करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में उन्होंने एक पार्क का निर्माण भी कराया जाए। गौतम नगर की बस्ती में 14 लाख 88 हजार की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

यह भी पढ़िए: भेल भोपाल यूनिट के प्रमुख ने दी अधिकारी—कर्मचारियों सेवानिवृत्‍त होने पर भावभीनी विदाई

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गायत्री नगर में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। आदर्श नगर में जनसंपर्क के दौरान रहवासियों ने पेयजल, स्ट्रीट की लाइट स्थिति से अवगत कराया। चाणक्यपुरी में 5 लाख 57 हजार रुपए की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

यह भी पढ़िए: ऋषभ पंत को अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा ICC ने दिया डिमेरिट पॉइंट सिर्फ वार्निंग पर छूटे

उन्होंने कहा यह कार्य क्षेत्र की स्वच्छता व जनसुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्रसाल नगर और भवानी धाम में जनसंपर्क कर रहवासियों की समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण किया। गीत बंगलो फेस- 5 में आरसीसी नाली और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया, जिसकी लागत 26 लाख रुपए है। इंडस पार्क फेज 2 में पार्क के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया और रहवासियों की समस्याएं सुनी और पार्क में पौधारोपण भी किया।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...