17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयRussian Plane Missing News: रूस में यात्री विमान लापता 43 यात्रियों और...

Russian Plane Missing News: रूस में यात्री विमान लापता 43 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स के साथ उड़ान भरने के बाद ATC से संपर्क टूटा मचा हड़कंप

Published on

Russian Plane Missing News:रूस में एक यात्री विमान लापता हो गया है. विमान ने 50 लोगों (43 यात्री और 6 क्रू मेंबर) के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन से सटे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर के पास अंगारा एयरलाइंस (Angara Airlines) का विमान लापता हुआ है. विमान अपने लैंडिंग स्पॉट के क़रीब ही था, लेकिन अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रडार स्क्रीन से ग़ायब हो गया.

लापता विमान की तलाश शुरू

क्षेत्रीय गवर्नर वसिली ओर्लोव ने विमान के लापता होने की पुष्टि की और बताया कि इसमें 43 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे और 6 क्रू सदस्य शामिल हैं. लापता विमान की तलाश शुरू कर दी गई है. रूसी समाचार एजेंसी तास (TASS) ने भी एक सूत्र के हवाले से बताया है कि अंगारा एयरलाइंस का AN-24 विमान टिंडा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर ग़ायब हो गया है.

AN-24 विमान की खासियतें

AN-24 का पूरा नाम एंटोनोव-24 (Antonov-24) है, जो सोवियत-निर्मित मध्यम दूरी का दोहरे इंजन वाला टर्बोप्रॉप यात्री विमान है. इसे मुख्य रूप से छोटी दूरी की उड़ानों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसका उपयोग क्षेत्रीय उड़ानों के लिए किया जाता है. इसने पहली बार 1959 में उड़ान भरी थी और इसे रूस, पूर्वी यूरोप और एशिया के मुश्किल क्षेत्रों में उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया था.

यह भी पढ़िए: भेल के अतिक्रमण अधिकारी का स्वागत 

यह विमान क़रीब 1,500 से 2,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है, जो इसे क्षेत्रीय उड़ानों के लिए एकदम सही बनाता है. इसकी खासियत यह है कि यह छोटी रनवे से भी उड़ान भर सकता है और उतर सकता है, जिससे यह दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है. अपनी मज़बूत और विश्वसनीय डिज़ाइन के कारण, इसका उपयोग कार्गो विमान और सैन्य परिवहन के रूप में भी किया जाता है.

यह भी पढ़िए: बीएमएस के 70 वें वर्ष की कार्ययोजना अनुरूप कार्यक्रमों का समापन समारोह

जाँच जारी, यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता

फिलहाल विमान के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और रूसी अधिकारी मामले की गहन जाँच कर रहे हैं. इस घटना ने यात्रियों के परिजनों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है ताकि विमान और उसमें सवार सभी लोगों का पता लगाया जा सके.

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...

बीएचईएल के ईडी ने दिलाई पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा, माहभर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएचईएल (भेल), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...