24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedविद्यालय में पहली बार ईवीएम से छात्र संघ चुनाव सम्पन्न

विद्यालय में पहली बार ईवीएम से छात्र संघ चुनाव सम्पन्न

Published on

भोपाल।

विद्यालय में पहली बार ईवीएम से छात्र संघ चुनाव सम्पन्न,भोपाल सांदीपनि शासकीय उच्च माध्य विद्यालय, बरखेड़ी में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र के महापर्व निर्वाचन की जानकारी के लिए सत्र 2025–26 के छात्र संघ चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए गए। जिसमें ईवीएम मशीन के रूप में टैबलेट का उपयोग प्रत्येक चारों पद के लिए अलग-अलग किया गया। वोटिंग के लिए कुल दो बूथ बनाए गए। एक पिंक बूथ मतदान के लिए छात्राओं के लिए बनाया गया।

इस बार चुनाव विशेष रहा क्योंकि मतदान हेतु उपयोग किया गया ईवीएम सॉफ्टवेयर कक्षा 10वीं ‘A’ के छात्र हर्ष अहिरवार एवं मोहम्मद कैफ़ द्वारा शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विकसित किया गया, जो विद्यालय के तकनीकी नवाचार की मिसाल रही। चुनाव में निर्वाचन आयोग के अनुरूप मतदान दल का गठन किया गया जिसमें पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 रहे। सुबह से बच्चों की कतारें वोट डालने के लिए लगी रहीं। बच्चों ने ईवीएम से चुनाव में वोट डालकर हाथ में अमिट स्याही लगवाई जिसका उत्साह अलग रहा।

यह भी पढ़िए: सुबह खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, पाचन और त्वचा की समस्याओं से पाएं छुटकारा

इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र अहिरवार की उपस्थिति ने, जिन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताया। छात्र संघ चुनाव में स्कूल हेड बाय ईशान पवार, हेड गर्ल रिद्धिमा मुखर्जी, वाइस हेड बाय शैलेंद्र अहिरवार आजाद एवं वाइस हेड गर्ल सुचेता साहू विजयी रहे। चुनाव प्रबंधन समिति में निर्मल निगोदिया प्रदीप श्रीवास्तव, नेहा दुबे, रागिनी सैनी, अनिता सारस्वत, ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...