15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedSant Premanand News: संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करना चाहते हैं मुस्लिम...

Sant Premanand News: संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करना चाहते हैं मुस्लिम युवक, लिखा भावुक पत्र

Published on

Sant Premanand News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक मुस्लिम युवक ने संत प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है. उसने इस संबंध में प्रेमानंद महाराज को एक भावुक पत्र भी लिखा है. इस युवक का नाम आरिफ खान चिश्ती है. उन्होंने किडनी दान करने के लिए यह पत्र प्रेमानंद महाराज ग्रुप को मेल और व्हाट्सएप नंबर के जरिए भेजा है. पत्र में आरिफ ने संत प्रेमानंद से यह भी कहा कि “मैं आपके वीडियो देखता हूं और आपके आचरण और व्यवहार से बहुत प्रसन्न हूं.” उनके इस भाव को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

कौन हैं आरिफ खान चिश्ती?

आरिफ खान चिश्ती मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के इटारसी के रहने वाले हैं और एक ऑनलाइन जॉब करते हैं. वे वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के वचनों से बहुत प्रभावित हैं. आरिफ के इस फैसले में उनके तीन भाई, उनकी पत्नी और पिता भी उनके साथ हैं. 12वीं पास आरिफ रोजाना प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हैं. जबसे उन्हें प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी फेल होने की जानकारी मिली, वे उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.

आरिफ खान चिश्ती ने पत्र में क्या लिखा?

20 अगस्त को लिखे गए इस पत्र में आरिफ खान चिश्ती ने कहा, “मैं आरिफ खान चिश्ती, वालिद जमील खान चिश्ती, न्यासा कॉलोनी, इटारसी, जिला-नर्मदापुरम, तहसील-इटारसी, मध्य प्रदेश का निवासी हूं. मैं आपके आचरण और व्यवहार को देखकर बहुत खुश हूं और आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हूं. मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी किडनी के बारे में जानकारी मिली.”

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

उन्होंने आगे लिखा, “महाराज, आप भारत में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं. मैं स्वेच्छा से अपनी किडनी दान करना चाहता हूं. आज नफरत के ऐसे माहौल में आप जैसे संतों का दुनिया में रहना बहुत जरूरी है. मैं रहूं या न रहूं, दुनिया को आपकी जरूरत है. कृपया मेरे इस छोटे और तुच्छ उपहार को स्वीकार करें.”

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...