28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिल्ली में कॉर्पोरेट प्रबंधन एवं ऐबू...

भेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिल्ली में कॉर्पोरेट प्रबंधन एवं ऐबू यूनियन के पदाधिकारियों के बीच बैठक

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईल कॉर्पोरेट कार्यालय में ऑल इंडिया बीएचईल एम्प्लॉईज यूनियन संबद्ध निफ्टु (दिल्ली एनसीआर) एवं बीएचईल कॉर्पोरेट प्रबंधन के मध्य द्वितीय क्वार्टर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीएचईल कॉर्पोरेट प्रबंधन की ओर से कार्यपालक निदेशक (एचआर) एम श्रीधर, महाप्रबंधक (एचआर) अगस्टिन खाका, महाप्रबंधक (प्रशासन) आरके श्रीवास्तव एवं अपर महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक (पावर सेक्टर),अपर महाप्रबंधक (टीबीजी),अपर महाप्रबंधक (एनआर) एवं समस्त अधिकारी गण सम्मिलित हुए।

यूनियन ऑल इंडिया बीएचईल एम्प्लॉईज यूनियन संबद्ध निफ्टु की ओर से दिल्ली इकाई के सचिव एवं निफ्टु दिल्ली के अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, ऐबू दिल्ली के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सह—सचिव दीपक कुमार, सह सचिव सविता तंवर, जगदीप सैनी, सरोजनी साहू, दीपक कुशवाह, सुनील मौसी एवं संजय कुमार ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में बीएचईल दिल्ली एनसीआर की समस्याओं एवं बीएचईल की विभिन्न पॉलिसी के अंतर्गत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बीएचईएल कॉर्पोरेट प्रबंधन एवं प्रशासन ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की भलाई के लिए मिलकर सारे कार्य किए जाएंगे एवं जेसीएम से जुड़े मुद्दे को भी आगामी माह में होने वाली जेसीएम में निराकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़िए: सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

बैठक में उठाई गई मांगों में दिल्ली एनसीआर में डॉक्टरों का रोस्टर सही नहीं है। न्यू बिल्डिंग लगभग 1200 कर्मचारी—अधिकारी हैं, किंतु न्यू बिल्डिंग में केवल दो ही डॉक्टरों की उपस्थिती के कारण समय पर अपाइमेंट नहीं मिल पाता है और डिस्पेन्सरी में भीड़ रहती है और न्यू बिल्डिंग मे कुछ डॉक्टर आपात्कालिन स्थिति मे भी मरीज जो देखने से मना कर देते हैं। कोविड—19 के बाद से विटामिंस आज सभी के जीवन कि आवश्यकता बन गई है। प्रबंधन ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। यह जानकारी आशीष सोनी ने दी।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...