27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल भोपाल यूनिट में राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह

भेल भोपाल यूनिट में राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल यूनिट में बुधवार को राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीके उपाध्‍याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख एवं अध्‍यक्ष राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सभी महाप्रबंधक, डीआरओगण एवं विभागीय हिंदी समिति के अध्‍यक्ष,सचिव, प्रतियोगिताओं के विजेतागण, बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्‍त करने वाले स्‍कूली छात्र,अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित थे।

अपने उदबोधन में श्री उपाध्‍याय ने कहा कि इतनी अधिक संख्‍या में आप सभी को देखकर मुझे अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है। आप सभी को मेरी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। बीएचईएल भोपाल से दो महाप्रबंधकों को राज्‍यपाल महोदय से हिंदी सेवी सम्‍मान मिलना बीएचईएल के लिए गौरव की बात है। जैसा कि आप सभी को विदित होगा कि बीएचईएल को गृहमंत्री अमित शाह से राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है जो कि हिंदी में कार्य के लिए सर्वश्रेष्‍ठ पुरस्‍कार है।

वर्तमान समय में हिंदी में कार्य करना सरल हो गया है। हमारा कारखाना ‘क’ क्षेत्र में आता है अत: यह हम सभी का संवैधानिक दायित्‍व और कर्तव्‍य भी है कि हम अपने दैनदिंनी कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें। आप सभी को पुन: हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।        

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है हमें अपनी भाषा पर गर्व है। हमारे मन में विचार पहले हिंदी में ही आते हैं हमारी सोच हिंदी से ही शुरू होती है। हम ‘क’ क्षेत्र में आते हैं अत: हमारा दायित्‍व और भी बढ़ जाता है। बीएचईएल कारखाने में गैर हिंदीभाषी भी आसानी से हिंदी के माहौल में घुल मिल जाते हैं। हमारे दो महाप्रबंधकों को हिंदी सेवी सम्‍मान मिलना इस बात का सूचक है कि हमारा संस्‍थान हिंदी के प्रति समर्पित है।

यह भी पढ़िए: बुलडोजर एक्शन का मतलब कानून तोड़ना नहीं: सीजेआई

कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि द्वारा हिंदी मास, 2025 के दौरान आयोजित राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह में विजेता विभागों एवं कर्मचारियों को शील्‍ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन पूनम साहू, प्रबंधक (मासं-राजभाषा) द्वारा किया गया।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...