10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालआलमी तब्लीगी इज्तिमा— शहर में 21 जोन के 1300 से ज्यादा सफाई...

आलमी तब्लीगी इज्तिमा— शहर में 21 जोन के 1300 से ज्यादा सफाई कर्मचारी आज रात से तीन शिफ्टों में करेंगें डयूटी

Published on

— प्रत्येक शिफ्ट में होंगे 420 से ज्यादा कर्मी, एएचओ करेंगे निगरानी
— जीेरो वेस्ट थीम पर होगा आयोजन, कचरे का निष्पादन भी होगा
राजधानी के ईंटखेडी में 14 नवंबर से शुरू हो रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा स्थल पर गुरुवार को रात नगर निगम के 1300 से ज्यादा सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटेंगे। निगम प्रशासन ने शहर में 21 जोन के कर्मचारियों की इज्तिमा स्थल पर डयूटी लगाई है। यहां तीन शिफ्टों में सफाई का काम होगा। प्रत्येक शिफ्ट में 420 से ज्यादा सफाईकर्मी मौजूद रहेंगे। यह धार्मिक आयोजन जीेरो वेस्ट थीम पर रहेगा और आयोजन स्थल पर कचरे का निष्पादन किया जाएगा। निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश स्वास्थ्य अमले को दिए हैं। इस काम की वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रही हैं।

आलमी तब्लीगी इज्तिमा स्थल पर हर साल की तरह इस साल भी स्वच्छता की जिम्मेदारी पूरी तरह नगर निगम के कंधों पर रहेगी। इसके लिए निगम ने बड़ी तैयारी की है। सभी जोनों से 60-60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सफाई कर्मचारी पूरे क्षेत्र की सफाई, कचरा निस्तारण और स्वच्छता बनाए रखने का कार्य करेंगे। निगरानी के लिए निगम के सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों (एएचओ) को ड्यूटी पर लगाया गया है, जो सफाई कर्मियों की टीमों के कार्य की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़िए: केरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिरा, बडा हादसा टला— जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अफसर…

निगम प्रशासन का कहना है कि इज्तिमा का मुख्य आयोजन 17 नवंबर तक चलेगा, लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ 20 नवंबर तक बनी रहती है। 14 नवंबर से शुरू हाेने वाले इस कार्यक्रम के लिए 13 नवंबर की रात से सफाई कर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा। नगर निगम ने दावा किया है कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की गंदगी या कचरे के ढेर की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए सतत निगरानी की जाएगी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...