18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल जेसीएम में यूनियनों ने की बहस और कॉरपोरेट ने की मेहरबानी—...

भेल जेसीएम में यूनियनों ने की बहस और कॉरपोरेट ने की मेहरबानी— नए वर्ष में बढ़ा हुआ गिफ्ट 2500 और लेट नाइट स्नैक अलाउंस होगा 350

Published on

भेल भोपाल ।
बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट में जेसीएम की बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों पर प्रबंधन और यूनियन के बीच बहस चली । पहली बार ऐसा देखने का मिला की प्रबंधन कर्मचारियों पर काफी मेहरबान दिखाई दी । बैठक में कई मुद्दों पर  सहमति बन गई । जिससे कर्मचारी वर्ग में काफी खुशी का माहौल रहा।बैठक में  हॉलिडे होम सुविधा जल्द ही पुनः शुरू की जाएगी और डायरी और कैलेंडर का वितरण इस वर्ष से ही बहाल किया जाएगा। कर्मचारियों के आश्रितों की आय सीमा बढ़ाई जाएगी, जिसके लिए सब-कमेटी दिशानिर्देश तैयार करेगी।

Read Also: IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! जानिए संभावित तारीख और सेमीफाइनल का वेन्यू

परिवार सहायता योजनाएँ—जैसे अस्पताल सुविधा, टाउनशिप आवास और कोविड प्रभावित परिवारों के लिए सहायता—जारी रहेंगी। नए वर्ष का गिफ्ट अमाउंट बढ़ाकर 2500/- कर दिया गया। लेट नाइट स्नैक अलाउंस (LNSA) बढ़ाकर 350/- किया गया, जो 1 नवंबर 2025 से लागू होगा। EL एनकैशमेंट पर निर्णय कैश उपलब्धता के आधार पर मार्च में समीक्षा के बाद लिया जाएगा। इंसेंटिव स्कीम का रिव्यू किया जाएगा।
बढ़े हुए एचआरए और ग्रेजुटी का सर्कुलर शीघ्र जारी किया जाएगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

ऐबू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर लगातार 10वें वर्ष विशेष कार्यक्रम

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को ऑल इंडिया बीएचईएल...

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...