19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नगर निगम उपायुक्त ने दी सम्मान विदाई

21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नगर निगम उपायुक्त ने दी सम्मान विदाई

Published on

भोपाल।
नगर निगम भोपाल में अपनी सेवा अवधि पूर्ण करने वाले 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सोमवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में उपायुक्त दिनेश सिंह ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन माता मंदिर, हरवर्धन कॉम्प्लेक्स स्थित निगम कार्यालय में किया गया। सम्मानित होने वालों में लिपिक सुरेश सिंह सोलंकी, जनेंद्र मंगलानी, शंकरलाल, कारपेंटर इरफान अली, सतनाम खां, पन्नालाल, श्रमिक भोला सिंह, श्रीकांत, रशीद, बेनी प्रसाद, सीताराम, देवीलाल, नूनू लाल, सईद, अबरार अहमद, सलीम खां, बाबूलाल, मालदार हरिशरण, रमेश सिंह, फिल्टर हेल्पर कदीर हसन, लोडर मोहम्मद अकबर तथा श्रीमती झमीला बाई शामिल रहे।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उपायुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि निगम में वर्षों तक अपनी सेवाएँ देने वाले कर्मचारी संस्था की रीढ़ हैं और उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। समारोह में सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष एस. नजीर अहमद के अलावा आनंद कुमार फूलवानी, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सक्सेना, हसन तैवब, अब्दुल रफीक, जानिसार कुरैशी, बुदनाईल नागर समेत निगम के अन्य कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...