21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल रिटायर्ड कर्मचारी मेडिकल बेनिफिट ट्रस्ट में ट्रस्टियों के नामों में संशोधन

बीएचईएल रिटायर्ड कर्मचारी मेडिकल बेनिफिट ट्रस्ट में ट्रस्टियों के नामों में संशोधन

Published on

नई दिल्ली।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के रिटायर्ड एम्प्लॉइज मेडिकल बेनिफिट ट्रस्ट में ट्रस्टीयों के नामांकन में बदलाव किया गया है। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद ट्रस्ट के ट्रस्टीयों की संशोधित सूची जारी की गई है, जो 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगी। कार्यालय आदेश के अनुसार, आरईएमबी ट्रस्ट में प्रबंधन तथा कर्मचारी यूनियनों/संघों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि सहभागितापूर्ण कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। संशोधित सूची में एम. श्रीधर, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), कारपोरेट ऑफिस को चेयरमैन-कम-ट्रस्टी तथा इंदरपाल सिंह, महाप्रबंधक , कॉरपोरेट ऑफिस को अल्टरनेट चेयरमैन-कम-ट्रस्टी नामित किया गया है।

Read Also: गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में निःशुल्क कंबल वितरण— मंत्री कृष्णा गौर के करकमलों से 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

इसके अलावा वित्त, मानव संसाधन एवं विभिन्न यूनिटों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया है। संजय साह, एजीएम (एचआर), कॉरपोरेट ऑफिस को सेक्रेटरी-कम-ट्रस्टी नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट में हैदराबाद, झांसी, हरिद्वार, त्रिची, रानीपेट सहित विभिन्न बीएचईएल इकाइयों और कर्मचारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को भी ट्रस्टी बनाया गया है। इस संबंध में आदेश की प्रतियां आरईएमबी ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीयों, यूनिट/डिवीजन के एचआर प्रमुखों तथा बीएचईएल के शीर्ष प्रबंधन को सूचनार्थ भेजी गई हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...