27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालथाना गोविंदपुरा एवं एमपी नगर ने संयुक्त कार्रवाई कर युवक की जान...

थाना गोविंदपुरा एवं एमपी नगर ने संयुक्त कार्रवाई कर युवक की जान बचाई

Published on

भोपाल ।
भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक को थाना गोविंदपुरा एवं एमपी नगर पुलिस के द्वारा भारी मशक्कत करने के बाद बोर्ड ऑफिस चौराहे के डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से पकड़ा गया थाना गोविंदपुरा पुलिस  को  दुर्गा चौक अन्ना नगर निवासी रवि वाल्मीकि  युवक ने आवेदन देकर दबाव बनाते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी। रवि बाल्मीकी  ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान के अनुसार हिंदी फिल्मों के  लिए वह कहानियां लिखता है। उसने आखिरी बंधन, आखिर कब तक, शहडोलिया गैंगस्टर नामक कहानियां लिखी गईं।

जिसे उसने डाक्टर पाली उमरिया निवासी नाथूलाल पटेल को दी। नाथू लाल फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उन्होंने तीन कहानियां ली और प्रत्येक कहानी के 2 लाख रुपए देने का वादा किया। लेकिन बाद में उन्होंने एक भी पैसा नहीं दिया।,जब  थाना प्रभारी गोविंदपुरा से संपर्क किया गया तो थाना प्रभारी अवधेश तोमर ने कहा की  यह ,सिविल का मामला है और हमारे समक्ष आवेदन आया था लेकिन फरियादी कोई भी दस्तावेज या ,सबूत उपलब्ध नहीं कर सका यह मैटर सिविल का है अपराध  का नहीं इसके बाद गोविंदपुरा पुलिस को जिला विशेष शाखा भोपाल से सूचना मिली थी की  गोविन्दपुरा क्षेत्र का निवासी रवि वाल्मिकी उर्फ धोलपुरिया पिता पन्नालाल बाल्मिकी निवासी अन्नानगर दुर्गा चौक भोपाल जो की पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाला है सूचना से थाना प्रभारी  के जरिये मोबाईल फोन से अवगत कराया गया जिनके आदेशानुसार युवक की तलाश की गई की  मुखबिर की सूचना पर जानकारी प्राप्त हुई  की युवक चेतक ब्रिज से बोर्ड ऑफिस की तरफ जा रहा है सूचना मिलने पर आरक्षक सुनील डांगे बोर्ड ऑफिस चौराहे पर दोपहर 01.00 बजे पहुंचे तो युवक बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के ऊपर चढ़ गया और अपने पास रखी पेट्रोल की बोटल को अपने ऊपर उडेलने लगा तो आरक्षक सुनील डांगे और एमपी नगर थाने के आरक्षण विश्वनाथ गुर्जर दोनो मूर्ति पर चढ़ गये युवक  के पास से पेट्रोल की बोटल छुड़ाई तो पेट्रोल आरक्षक सुनील की बायी आँख में चला गया  तभी वह माचिस निकाल कर आग लगाने का प्रयास करने लगा लेकिन थाना एमपी नगर और थाना गोविंदपुर के आरक्षकों के द्वारा उसका यह प्रयास विफल करते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतर कर ले थाना गोविंदपुरा पहुंचे जहां उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई आरक्षक सुनील डांगे और विश्वनाथ गुर्जर दोनों की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद युवक को बचाने में सफलता हासिल की पुलिस के द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया समय रहते अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो युवक अपने जीवन लीला समाप्त कर लेता ।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...