19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़जवाहरलाल नेहरू स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित

जवाहरलाल नेहरू स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित

Published on

भेल भोपाल।
बीएचईएल द्वारा संरक्षित जवाहरलाल नेहरू स्कूल (प्राइमरी विंग), गोविंदपुरा में वार्षिक खेलकूद समारोह “इग्निशिया: फ्यूल्ड बाय फायर” का भव्य आयोजन जेएनएस (पीडब्ल्यू) फुटबॉल ग्राउंड पर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रोज़ी उपाध्याय, फर्स्ट लेडी एवं अध्यक्ष, बीएचईएल लेडीज क्लब रहीं। विशिष्ट अतिथियों में बीएचईएल एवं बीएसएम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम्, स्वागत गीत, दीप प्रज्वलन एवं हरित उपहार भेंट के साथ हुई।

उद्घाटन नृत्य “कुछ कर जाए” ने समूचे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। विद्यालय इंचार्ज श्रीमती मीता बी. जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके पश्चात अनुशासित परेड, विजय मार्च, मशाल प्रज्वलन एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। केजी से कक्षा छठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बैलून रेस, साइकिल रेस, नींबू-चम्मच रेस, 100 मीटर दौड़, थ्री-लेग्ड रेस एवं रिले रेस आयोजित की गईं।

Read Also: अंतरराष्ट्रीय वन मेला 2025 की शुरुआत हर्बल उत्पादों की रही विशेष मांग

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण पीटी ड्रिल, कराटे-ताइक्वांडो प्रदर्शन, स्किपिंग शो एवं मास पीटी रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, भव्य फिनाले एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। खेलकूद समारोह ने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं एकता की भावना को सुदृढ़ किया।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...