11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

बीएचईएल भोपाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

Published on

भेल भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में एक सादे  कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में  टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने श्रीमती सुनीता सिंह, अधिकारी (नर्स) तथा पाँच पर्यवेक्षकों को उनके दीर्घकालीन, निष्ठावान एवं समर्पित सेवाकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने जीवन की द्वितीय पारी को सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए सार्थक बनाने का आह्वान किया।

Read Also: एनएमडीसी को मिले नए डायरेक्टर (पर्सनल), बीएचईएल के डायरेक्टर कृष्णा कुमार ठाकुर का चयन एनएमडीसी में

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। सहकर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ बिताए गए कार्यकाल को स्मरणीय बताया। भावनात्मक माहौल में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में बीएचईएल परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय जीवन की कामना की गई।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...