18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़मनोज अवस्थी महाराज ने समझाई पूरी भागवत,कथा का समापन

मनोज अवस्थी महाराज ने समझाई पूरी भागवत,कथा का समापन

Published on

भेल भोपाल ।
भोपाल। कथा वाचक मनोज अवस्थी महाराज ने सरल, रोचक और भावनात्मक शब्दों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सार समझाया। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान जब महाराज ने संक्षेप में संपूर्ण भागवत का सार सुनाया, तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मनोज अवस्थी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने समाज में सद्भाव, प्रेम, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

कथा के माध्यम से उन्होंने युवाओं को संस्कारों से जुड़ने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा महाराज का सम्मान किया गया। भक्त सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...