19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के शास्त्री उद्यान में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री जी की...

भेल के शास्त्री उद्यान में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि

Published on

भेल भोपाल।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर भेल स्थित शास्त्री उद्यान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने शास्त्री जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचा जा सकता है। उन्होंने शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वर्ष 1965 के युद्ध के दौरान शास्त्री जी के साहसी नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया गया।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित जनसमुदाय ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह में अनेक वरिष्ठ नेता एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक शर्मा, रामपाल धौंसले, बीडी शुक्रवारे, सतीश कनोजिया, लोकेंद्र शेखावत, मनोज सोनी सहित  कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...