15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालभोजपुर महादेव मंदिर में शिव पूजन एवं ओंकार जाप

भोजपुर महादेव मंदिर में शिव पूजन एवं ओंकार जाप

Published on

भोजपुर ।
रायसेन जिले के ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात भोजपुर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं ओंकार जाप किया गया। यह वही पावन धरा है, जहां 11वीं शताब्दी में परमार राजा भोज की साधना, शिल्प और विज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। भोजपुर महादेव मंदिर सनातन आस्था का प्रतीक है, जो अनेक आक्रमणों के बावजूद आज भी संकल्प और श्रद्धा के साथ स्थापित है और यह संदेश देता है कि भारतीय आस्था को कभी डिगाया नहीं जा सकता। इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा श्री हितानंद शर्मा, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक सुरेन्द्र पटवा, वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह तथा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से देशभर में सांस्कृतिक चेतना का नवजागरण हो रहा है। उसी भावधारा में भोजपुर महादेव के चरणों में नमन करना आत्मिक ऊर्जा और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। कार्यक्रम में यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरा कि सोमनाथ से उदयपुर (विदिशा) और भोजपुर तक सनातन संस्कृति एक सूत्र में बंधी हुई है—अडिग, अक्षुण्ण और शाश्वत। श्रद्धालुओं ने सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...