18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालसंघ शताब्दी वर्ष पर भोपाल में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

संघ शताब्दी वर्ष पर भोपाल में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

Published on

भोपाल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भोपाल में आयोजित हिंदू सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हो गया। कैंपियन ग्राउंड के समीप आयोजित इस सम्मेलन की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से की गई। उद्घाटन सत्र में एक विशेष नाटक का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि अमेजन, उबर, पिज्जा हट जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते उपयोग के कारण देश विदेशी उत्पादों और सेवाओं पर लगातार निर्भर होता जा रहा है। प्रस्तुति में यह संदेश दिया गया कि स्वदेशी विकल्पों की अनदेखी से देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

मंचन के दौरान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को भी नाटक का हिस्सा बनाया गया। इसमें पाकिस्तान को चीन का करीबी सहयोगी बताया गया, जबकि अमेरिका को भारत के हितों के विरुद्ध खड़ा दिखाया गया। नाटक के जरिए यह समझाने का प्रयास किया गया कि वैश्विक स्तर पर कुछ शक्तियां भारत के बढ़ते प्रभाव से असहज हैं और परोक्ष रूप से देश के खिलाफ गतिविधियों में संलग्न हैं। कार्यक्रम में स्वदेशी के महत्व को रेखांकित करते हुए आम जनजीवन में देशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। ‘प्रिया’ नामक नाटक के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को प्रस्तुत करते हुए विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...