25.9 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालखेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ भोपाल में

खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ भोपाल में

Published on

भोपाल।
मध्यप्रदेश में खेलों को नई पहचान देने वाले खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ मंगलवार 13 जनवरी को शाम 6 बजे भोपाल के बोट क्लब में किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम से पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बोट क्लब पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स प्रदेश के खेल इतिहास में एक बड़ा पड़ाव साबित होंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन मध्यप्रदेश के खेलों का महाकुंभ है। देश में पहली बार अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से इस स्तर पर किसी खेल आयोजन की लॉन्चिंग की जा रही है। उद्घाटन समारोह में वॉटर प्रोजेक्शन और फ्लोटिंग स्टेज विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

उन्होंने बताया कि पूरा आयोजन थीम आधारित होगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करना और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। यह भी पहली बार होगा जब प्रदेश के सभी खेल संघों को एक साथ जोड़कर इस स्तर का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत बुधवार से प्रदेशभर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। पहली बार खेलो एमपी के माध्यम से मध्यप्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...