18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर ने दिखाई सूझबूझ, युवक की जान बचाई

ड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर ने दिखाई सूझबूझ, युवक की जान बचाई

Published on

भोपाल |
भोपाल के नादरा बस स्टैंड चौराहे पर ड्यूटी के दौरान हनुमानगंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए एक युवक की जान बचा ली। चलते-चलते अचानक सड़क पर गिरे युवक को उन्होंने मौके पर ही सीपीआर देकर दोबारा होश में लाया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। नादरा बस स्टैंड के पास ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा की नजर उस समय एक युवक पर पड़ी, जो बैटरी रिक्शा से उतरते ही अचानक सड़क पर गिर पड़ा। युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त ने बताया कि वह पंजाब का रहने वाला है।

सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि युवक के गिरने के बाद उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी और उसकी हालत बेहद गंभीर प्रतीत हो रही थी। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए युवक को सीपीआर देना शुरू किया। करीब 30 से 45 सेकेंड तक लगातार सीपीआर देने के बाद युवक के शरीर में हलचल शुरू हुई और उसे होश आने लगा। इसके बाद पानी के छींटे मारकर उसकी हालत को और सामान्य किया गया। होश में आने के बाद युवक को उसके दोस्त के साथ इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। विवेक शर्मा ने युवक को हमीदिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

युवक की पहचान गुलाब सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के लुधियाना–जालंधर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बाद में संपर्क करने पर जानकारी मिली कि युवक की हालत अब सामान्य है। सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...