9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालभोपाल में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग की प्रतिमा से छेड़छाड़

भोपाल में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग की प्रतिमा से छेड़छाड़

Published on

भोपाल।
मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश सारंग की प्रतिमा से भोपाल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अटल पथ स्थित पार्क में अनावरण के लिए रखी गई प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगने पर सकल हिंदू और कायस्थ समाज ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्व. कैलाश सारंग की प्रतिमा अटल पथ स्थित पार्क में स्थापित की गई है, जिसका जल्द अनावरण होना था। अनावरण नहीं होने के कारण प्रतिमा को कपड़े से ढंककर रखा गया था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने कपड़े में आग लगा दी।

Read Also: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। इसको लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे सकल हिंदू और कायस्थ समाज के लोग रोशनपुरा चौराहे पर एकत्र हुए और करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में स्व. सारंग से संबंधित तख्तियां और पोस्टर थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि दो दिन पहले पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...