9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालमोहन यादव सरकार का बजट सत्र 16 फरवरी से

मोहन यादव सरकार का बजट सत्र 16 फरवरी से

Published on

भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान कुल 12 बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत करेगी। बजट सत्र के दौरान सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी और विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर बहस होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्र के बीच कुछ दिनों का अवकाश भी रहेगा, लेकिन 12 कार्यदिवसों में बजट और विधायी कार्य पूरे किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के लिए यह सत्र खास माना जा रहा है। इस सत्र में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचे जैसे विकास से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है।

Read Also: भेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सरकार ने लगभग 4.21 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था और इस बार भी कई बड़े व अहम ऐलानों की उम्मीद जताई जा रही है। बजट सत्र के दौरान विपक्ष सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर सवाल उठा सकता है। बजट के बाद विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी 2026 तक और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267 के तहत सूचनाएं 10 फरवरी से विधानसभा में प्राप्त की जाएंगी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...