9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल तमिल संगम का भव्य पोंगल समारोह आज

भोपाल तमिल संगम का भव्य पोंगल समारोह आज

Published on

भेल भोपाल।
भोपाल तमिल संगम द्वारा तमिल भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भव्य पोंगल समारोह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह सुबह 11:30 बजे से कैरियर कॉलेज ऑडिटोरियम, बीएचईएल, भोपाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल होंगे। वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। भोपाल तमिल संगम अध्यक्ष  पी. राजू एवं महासचिव ए. स्वामीदुराई ने बताया कि संगम का उद्देश्य प्रवासी तमिल समुदाय विशेषकर युवा पीढ़ी में तमिल भाषा, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करना है।

Read Also: महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

पोंगल और चिथिराई जैसे पारंपरिक त्योहारों का आयोजन कर तथा बच्चों के लिए तमिल भाषा की कक्षाएं संचालित कर संगम घर से दूर रह रहे लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करता है। समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ तमिल संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। भोपाल तमिल संगम ने तमिल समाज सहित शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर...

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...