2.4 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़'वंदे मातरम् तटीय साइक्लोथॉन–2026' का वर्चुअल आगाज: 6,500 किमी लंबी यात्रा से...

‘वंदे मातरम् तटीय साइक्लोथॉन–2026’ का वर्चुअल आगाज: 6,500 किमी लंबी यात्रा से जगेगी तटीय सुरक्षा की अलख

Published on

भोपाल

सीआईएसएफ  की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जन-जागरूकता पहल “वंदे मातरम् तटीय साइक्लोथॉन–2026” का  मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से वर्चुअल शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर केओसुब इकाई के वरिष्ठ कमांडेंट शिवरतन सिंह मीणा ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। बक्कखाली और लखपत से शुरू हुई दोहरी चुनौती शुभारंभ के साथ ही सीआईएसएफ की दो टीमें देश के दो छोरों—पश्चिम बंगाल के बक्कखाली और गुजरात के लखपत से एक साथ रवाना हुईं। यह अभियान 25 दिनों तक चलेगा, जिसमें साइकिल चालक लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

यात्रा का समापन 22 फरवरी 2026 को कोच्चि में होगा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रसेवा का संकल्प समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह आयोजन अमर गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि तटीय सुरक्षा तभी मजबूत होगी जब मछुआरे और तटीय समुदाय इसमें सक्रिय भागीदार बनेंगे। उन्होंने सीआईएसएफ को ‘मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (RSO)’ का दर्जा मिलने पर बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का विषय बताया।

अभियान की मुख्य विशेषताएं और उद्देश्य  तट प्रहरी के रूप में समुदाय मछुआरों को ड्रग्स, हथियारों और तस्करी के प्रति जागरूक करना। महिला सशक्तिकरण भाग लेने वाले साइकिल चालकों में 50 प्रतिशत महिलाएँ शामिल हैं।  ग्राम दत्तक कार्यक्रम यात्रा के दौरान सीआईएसएफ 52 तटीय गांवों को एक वर्ष के लिए गोद लेगी, जहाँ बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी गतिविधियों पर काम होगा। सागर विजन प्रधानमंत्री के ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’  के विजन को धरातल पर उतारना।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति शुभारंभ समारोह में खेल मंत्रालय की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल, आईटीबीपी महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीर रंजन, एनआईए महानिदेशक राकेश अग्रवाल और प्रसार भारती के सीईओ  गौरव द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इंडिया गेट तक सांकेतिक रैली निकाल कर एकजुटता का संदेश दिया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का संदेश महानिदेशक सीआईएसएफ ने अपने संबोधन में कहा कि यह साइक्लोथॉन राष्ट्रीय एकता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। अभियान के दौरान मुंबई, गोवा, चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख शहरों में बड़े सांस्कृतिक और खेल आयोजन होंगे, जिनमें जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी।

Read Also :- फर्जी दस्तावेज से सरकारी डॉक्टर को सजा

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...