26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़उपभोक्ताओं को झटका: मध्यप्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली

उपभोक्ताओं को झटका: मध्यप्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के एक करोड़ से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाला समय आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है। प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में 10.19 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग को सौंपा है। यदि आयोग इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। आम बजट पर पड़ेगा सीधा असर प्रस्तावित बढ़ोतरी से आम आदमी का घरेलू बजट गड़बड़ाने की आशंका है।

अनुमान के अनुसार: हर घरेलू उपभोक्ता पर सालाना करीब 3600 रुपये से अधिक का अतिरिक्त भार पड़ सकता है। मासिक बिल में औसतन 300 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। लागत घटने के बावजूद बढ़ोतरी पर सवाल ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि कोयले पर जीएसटी सेस हटने के बाद बिजली उत्पादन लागत में कमी आई है। इसके बावजूद बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया जाना उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल, आयोग इस प्रस्ताव पर जनसुनवाई कर रहा है, जहाँ उपभोक्ता अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

Read Also :- आईटी पार्क  में खुले तार की चपेट में आने से बुजुर्ग माली की मौत

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...