13.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालराजधानी में रात होगा होलिका दहन सरकार ने 3 व 4 मार्च...

राजधानी में रात होगा होलिका दहन सरकार ने 3 व 4 मार्च को घोषित किया अवकाश

Published on

भोपाल

होली के पर्व और छुट्टियों को लेकर पिछले कुछ दिनों से बनी असमंजस की स्थिति को स्पष्ट करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने अब दो दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है। संशोधित आदेश के अनुसार, प्रदेश में 3 और 4 मार्च (सोमवार और मंगलवार) को सरकारी छुट्टी रहेगी। होलिका दहन यानी सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को किया जाएगा। राजधानी भोपाल में होलिका दहन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शहर में एक हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया होने के कारण विद्वानों में मतभेद थे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य द्वारा जारी आदेश में अब 3 मार्च के साथ-साथ 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

शुभ मुहूर्त और भद्रा का प्रभाव ज्योतिष गणना के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 2 मार्च की शाम 5:55 बजे से हो रही है, जो 3 मार्च शाम 5:07 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि: 2 मार्च शाम 5:55 बजे से प्रारंभ। भद्रा काल: पूर्णिमा लगते ही भद्रा भी शुरू हो जाएगी, जो 3 मार्च सुबह 5:28 बजे तक रहेगी। दहन का समय: भद्रा मुख काल में होली जलाना वर्जित होने के कारण, शास्त्रानुसार पुच्छ काल या अर्धरात्रि (12:50 से 02:02 बजे के बीच) में दहन करना शुभ माना गया है।

Read Also: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

कल सुबह 9:20 से लगेगा सूतक इस वर्ष होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि भारत में ग्रहण का समय दोपहर से शाम के बीच है, लेकिन इसका सूतक काल मंगलवार सुबह 9:20 बजे से ही शुरू हो जाएगा।   चंद्र ग्रहण समय: दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक।रंगों वाली होली: सूतक और ग्रहण के कारण 3 मार्च को रंग नहीं खेला जाएगा। अब 4 मार्च को पूरे उत्साह के साथ रंगों का त्यौहार मनाया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...