15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालहोटल के कमरे में नर्स पत्नी का खूनी तांडव सोते हुए पति...

होटल के कमरे में नर्स पत्नी का खूनी तांडव सोते हुए पति पर ब्लेड और डंडे से किया हमला

Published on

भोपाल

राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर स्थित एक होटल में एक महिला नर्स द्वारा अपने पति पर बर्बरतापूर्वक हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पत्नी ने सोते हुए पति पर ब्लेड, डंडे और कांच के गिलास से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद की जड़: खाना खाने से इनकार जानकारी के अनुसार, घायल पति राजकुमार (परिवर्तित नाम) पुणे की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है, जबकि उसकी पत्नी नीलिमा (परिवर्तित नाम) शाजापुर के सरकारी अस्पताल में नर्स है। शनिवार शाम दोनों आनंद नगर के एक होटल में रुके थे।

विवाद तब शुरू हुआ जब नीलिमा ने राजकुमार को खाना खाने के लिए कहा, लेकिन राजकुमार ने घर से खाना खाकर आने की बात कहकर मना कर दिया। यह साधारण विवाद पूरी रात चलता रहा। सोते समय किया जानलेवा हमला पीड़ित राजकुमार ने बताया कि रात भर विवाद के बाद सुबह करीब 6 बजे उसकी नींद लग गई। लगभग एक घंटे बाद जब वह जागा, तो उसने देखा कि नीलिमा उसके सीने पर बैठी थी और उसके हाथ में ब्लेड था। नीलिमा ने राजकुमार के हाथ और पेट पर ब्लेड से वार किए। जब राजकुमार जान बचाकर बाथरूम की ओर भागा, तो आरोपी पत्नी ने कांच का गिलास फेंककर मारा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। लहूलुहान हालत में राजकुमार ने होटल से निकलकर निजी अस्पताल में शरण ली, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुराने वीडियो और पुलिस जांच मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मारपीट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वायरल किए गए वीडियो होटल के कमरे के नहीं, बल्कि पुराने हैं, जिन्हें राजकुमार ने हिडन कैमरे से शूट किया था। पुलिस इन वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।

Read Also :- भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...