13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

Published on

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत शुरू हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर किलोमीटर लंबी लाइनें और गैस की कालाबाजारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हालत यह है कि जहाँ घरेलू सिलेंडर के दाम ब्लैक में दोगुने हो गए हैं, वहीं कॉमर्शियल गैस न मिलने से होटल और रेस्टोरेंट्स में चूल्हे जलने की नौबत आ गई है। ग्रामीण भारत पर ’45 दिन’ की मार पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में जानकारी दी है कि संकट को देखते हुए ग्रामीण इलाकों के लिए बुकिंग नियम बदल दिए गए हैं। अब गांवों में एक सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर कम से कम 45 दिन के अंतराल पर ही मिल सकेगा। इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन का संकट और गहराने की आशंका है। राज्यों का हाल: कालाबाजारी चरम पर अखबार की पड़ताल में सामने आया है कि प्रशासनिक दावों के उलट जमीन पर हालात बेहद खराब हैं: मध्य प्रदेश: भोपाल में 1,910 रुपये का कॉमर्शियल सिलेंडर 4,000 रुपये में खुलेआम बेचा जा रहा है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के बावजूद कालाबाजारी पर लगाम नहीं लग पा रही है। बिहार: यहाँ 900 रुपये वाला घरेलू सिलेंडर 1,800 रुपये में बिक रहा है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 5,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश: लखनऊ में लाइन में खड़े होने पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, लेकिन 1,600 रुपये देने पर तुरंत ‘होम डिलीवरी’ हो रही है।  पंजाब: जालंधर और लुधियाना में सप्लाई लगभग ठप है। 1,900 वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 3,500 रुपये में ब्लैक में मिल रहा है। गैस खत्म, इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी गैस की कमी के कारण अब लोग बिजली से चलने वाले उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं। जयपुर के जयंती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के अनुसार, बाजार में इंडक्शन की मांग में 50% का उछाल आया है। होटलों ने भी गैस की जगह इंडक्शन और पारंपरिक चूल्हों पर खाना पकाना शुरू कर दिया है। बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी होटलों के बाहर लकड़ी के चूल्हों पर खाना पकता देखा जा रहा है।
विशेषज्ञ की राय: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव यदि लंबा खिंचता है, तो आने वाले दिनों में एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों और सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

Read Also :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...