21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालमहिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज और पूरे राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जयपुर में ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के साथ आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ‘आधी आबादी’ का सक्रिय योगदान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को धरातल पर उतारने में राजस्थान की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश की ‘आधी आबादी’ आज शिक्षा, व्यापार, कृषि और प्रशासन जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। श्री शर्मा ने दोहराया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवाद के माध्यम से जानी जमीनी हकीकत कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों (SHG), महिला उद्यमियों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों सहित विभिन्न पृष्ठभूमि से आईं महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनके अनुभवों को सुना और उनके सुझावों पर गौर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार नई योजनाएं लाने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बना रही है। महिलाओं ने जताया आभार संवाद के दौरान उपस्थित महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से उज्ज्वला योजना में सब्सिडी, लाडो प्रोत्साहन योजना और सुरक्षा के लिए किए गए कड़े प्रबंधों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार की सकारात्मक पहल से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे समाज में अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं।

Read Also :- ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...