21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

Published on

भोपाल।

राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस आपूर्ति ठप होने से शहर के होटल-रेस्टॉरेंट कारोबार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई होटल और रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक भोपाल में करीब दो हजार होटल-रेस्टॉरेंट को पिछले चार दिनों से एक भी गैस सिलेंडर नहीं मिला है। कई प्रतिष्ठानों में केवल 24 से 48 घंटे का ही गैस स्टॉक बचा है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। गैस की कमी का असर सबसे ज्यादा उन छात्र-छात्राओं और कामगारों पर पड़ रहा है, जो दूर-दराज जिलों से भोपाल आकर पढ़ाई या काम करते हैं और रोजाना भोजन के लिए होटल-रेस्टॉरेंट या कॉलेज कैंटीन पर निर्भर रहते हैं। यदि गैस आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो हजारों लोगों को खाने-पीने की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

होटल व्यवसाय से जुड़े संगठनों का कहना है कि पूरे प्रदेश में करीब 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट गैस संकट की चपेट में आ सकते हैं। गैस की आपूर्ति बाधित रहने से कारोबार ठप होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी को देखते हुए होटल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि होटल-रेस्टॉरेंट और कॉलेज कैंटीन को इमरजेंसी सेवा में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। व्यवसायियों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो राजधानी भोपाल में कई होटल-रेस्टॉरेंट बंद हो सकते हैं, जिससे हजारों लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ सकता है।

Read Also :- बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...