21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालबीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

Published on

भेल, भोपाल।

बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष श्री बसंत कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन के सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में निशांत कुमार नन्दा, श्रीमती किरण, श्रीमती निशा वर्मा, दीपक गुप्ता, राजकुमार इड़पाची, कमलेश नागपुरे, राजेश शुक्ला, रजनीकांत चौबे, राजमल वैरागी एवं आशीष सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा के दौरान सदस्यों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए थ्रिफ्ट राशि पर ब्याज दर में 0.25% की वृद्धि कर इसे 6.25% करने और ऋण पर ब्याज दर में 0.25% की कटौती कर इसे 8.75% निर्धारित करने का बड़ा निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही विगत वित्तीय वर्ष के दौरान मृत सदस्यों के परिजनों को प्रदान की गई सहायता राशि, नई सदस्यताओं और ऋण वितरण की भी पुष्टि की गई। बैठक में संस्था द्वारा संचालित बचत बाजार का 23 मार्च और सहकारी वस्त्रालय का 30 मार्च से भौतिक सत्यापन शुरू करने का निर्णय लिया गया। को-ऑपरेटिव इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है और सदस्यों को वितरित की गई उपयोगी डायरी की सराहना की गई। सदस्यों को दिए जाने वाले आगामी उपहार के रूप में एक्सरसाइज बाइक के प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिस पर अंतिम निर्णय 23 मार्च को होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा। कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कदम उठाते हुए अगस्त 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण को शीघ्र पूरा करने और कर्मचारियों के लिए नए सेवा नियम (सर्विस रूल्स) लागू करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।

Read Also :- बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...