18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

Published on

भोपाल

हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार जब गैंगवार में घायल हिस्ट्रीशीटर इमरान को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, उस समय अस्पताल की पुलिस चौकी खाली थी और उसके साथ पहुंचे तीनों हवलदार भी निहत्थे थे। इसी दौरान बदमाश इमरजेंसी गेट तक पहुंच गए और फायरिंग कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के करीब 4:45 बजे अशोका गार्डन क्षेत्र में शादाब कुरैशी गैंग के बदमाशों ने इमरान पर गोली चलाई थी, जो उसके पैर में लगी। घायल को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया। सुबह करीब 6:08 बजे बदमाश भी अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी गेट के बाहर गोली चला दी। उस समय अशोका गार्डन थाने के हवलदार कृष्णकांत शर्मा, संतोष मिश्रा और पुनीत शुक्ला घायल के साथ मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक गोली चलने के दौरान पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हो गए और किसी ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मियों के पास उस समय हथियार भी नहीं थे।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि यदि मौजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया तो यह गंभीर लापरवाही है। मामले की जांच कराई जा रही है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी। घटना के दौरान बदमाश करीब पांच मिनट तक कट्टा और चाकू लहराते हुए इमरजेंसी गेट के बाहर घूमते रहे। अस्पताल के गार्ड ने इसकी सूचना सुपरवाइजर को दी, लेकिन उस समय इमरजेंसी के अंदर मौजूद पुलिस बाहर नहीं आई। जब बदमाश अंदर घुसने लगे तो गार्ड ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने धमकी देते हुए इमरजेंसी गेट की ओर गोली चलाई और अफरा-तफरी के बीच एक्टिवा से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार हमीदिया अस्पताल की पुलिस चौकी में एक एएसआई और दो सिपाहियों की ड्यूटी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहती है। इसके बाद किसी घटना की सूचना मिलने पर ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचती है। वहीं अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा एक निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्डों के पास है।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शप

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...