18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभेल के बरखेड़ा पठानी में बांटे कोयले, गैस संकट पर कांग्रेस का...

भेल के बरखेड़ा पठानी में बांटे कोयले, गैस संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Published on

भोपाल

पब्लिक वाणी, भोपाल। राजधानी में रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को अनूठे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रविन्द्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में दुकानदारों और आम नागरिकों के बीच कोयले का वितरण किया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने सरकार को यह संदेश देने की कोशिश की कि यदि गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुए, तो जनता को पुनः पुराने दौर की तरह कोयले और चूल्हे पर निर्भर होना पड़ेगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान रविन्द्र साहू ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण आम जनता और छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अव्यवस्था और त्रुटिपूर्ण नीतियों के कारण मध्यम वर्गीय परिवार और गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहा है। साहू ने मांग की कि सरकार केवल कागजी दावों और घोषणाओं से बाहर निकलकर जमीनी स्तर पर घरेलू और कमर्शियल गैस की आपूर्ति तुरंत सुचारू करे।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सिलेंडर न मिलने से उनका व्यापार ठप होने की कगार पर है। कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को विवश होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...