15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालघरेलू गैस की किल्लत थमी, पर कमर्शियल सिलेंडरों के लिए मची मरामारी

घरेलू गैस की किल्लत थमी, पर कमर्शियल सिलेंडरों के लिए मची मरामारी

Published on

भोपाल

राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। पहले की तरह न तो लोग बुकिंग कर रहे हैं और न ही लंबी-लंबी लाइनें ही नजर आ रही हैं। हालांकि कमर्शियल सिलेंडरों की दिक्कत अभी भी बनी हुई है। सोमवार को कुछ एजेंसियों को कंपनियों ने व्यवसायिक सिलेंडरों की डिलीवरी दी थी, लेकिन इनकी संख्या काफी कम थी। ऐसे में सेना-रेलवे कैंटीन, अस्पताल व शैक्षणिक संस्थाओं को ही सिलेंडरों की सप्लाई हो सकी।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

इधर, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्हें सिलेंडर कब मिलेंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया, भौंरी स्थित डिपो से कमर्शियल सिलेंडर के ट्रक लोड हो रहे हैं, लेकिन फिलहाल होटल और रेस्टोरेंट को सिलेंडर देने के आदेश नहीं है। इसलिए सोमवार को अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाएं, पुलिस, सेना-रेलवे कैंटीन को ही सिलेंडर की सप्लाई की गई है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this