13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालहमीदिया की इमरजेंसी में फायरिंग करने वाला जलगांव से गिरफ्तार

हमीदिया की इमरजेंसी में फायरिंग करने वाला जलगांव से गिरफ्तार

Published on

भोपाल

हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट को जलगांव (महाराष्ट्र) पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाने की तैयारी कर रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने शादाब गेट पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसके दो साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के 4.45 बजे शादाब गेट ने अपने साथियों शाजेब गेट, अनस कुरैशी, अल्लू परवेज, शाहबर टैंकर और गुड्डू स्टेशन के साथ मिलकर अशोका गार्डन के तिरंगा चौराहे पर हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के 19 वर्षीय बेटे इमरान को घेर लिया था।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

इमरान 80 फीट रोड स्थित चाय-नाश्ते की दुकान से लौट रहा था। बदमाशों ने उस पर फायरिंग की, जिसमें गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई। जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागा, लेकिन बदमाश पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और वहां भी गोली चलाई। इस दौरान इमरान के पैर में गोली लग गई। घायल इमरान को लल्लू रईस इलाज के लिए हमीदिया लेकर पहुंचा था। आरोपियों ने अस्पताल की इमरजेंसी में भी पहुंचकर फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार मामले में ऐशबाग क्षेत्र के एक बदमाश का नाम भी सामने आया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...