15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालमोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज...

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Published on

भोपाल

अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा में मोबाइल चोरी के शक में हुए विवाद ने युवक की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल युवक ने करीब 15 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद सोमवार रात दम तोड़ दिया। मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार घटना 1 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। कैलाश नगर सेमरा निवासी 27 वर्षीय अंकित जोशी, जो पेशे से ड्राइवर था, पर उसी इलाके के रहने वाले परिचित मोहित राव ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि विवाद के दौरान मोहित राव ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे पहले जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई शक्ति जोशी के अनुसार, अंकित पर लगाया गया चोरी का आरोप झूठा था।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

उनका कहना है कि जब अंकित इस मामले में बात करने आरोपी के घर गया, तो वहां उसकी बहन ने स्पष्ट कर दिया था कि मोबाइल उसके पास है। इसके बाद भी आरोपी ने पीछे से गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी नस कट गई और हालत गंभीर हो गई।परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। साथ ही दर्ज एफआईआर में घटनाक्रम को गलत तरीके से दर्शाया गया है और मृतक पर ही चोरी का आरोप लिखा गया है। फिलहाल अशोकागार्डन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this