15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 2083 का भव्य...

दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 2083 का भव्य शुभारंभ आज से

Published on

भोपाल

रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व एवं नव विक्रम संवत्सर 2083 का शुभारंभ गुरुवार, 19 मार्च से श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ किया जा रहा है। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर मंदिर के पट प्रातः से रात्रि तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी का नौ दिनों तक विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेगा।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु अखंड दीप प्रज्वलित करेंगे, जिसके लिए पूर्व से ही बुकिंग कराई जा चुकी है। नवरात्रि के नौ दिनों में विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन-अर्चन, दुर्गा सप्तशती पाठ, कुंजिका स्तोत्र जाप एवं नित्य हवन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गुड़ी पड़वा, भगवान झूलेलाल जयंती एवं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में महिला भक्तों द्वारा प्रतिदिन सायं 5 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। प्रतिदिन आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालु भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर धर्म लाभ एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।

Read Also :- नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this