17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाकोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

Published on

भोपाल

राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल के पास खड़ी मोटरसाइकिल के आधार पर मृतक की पहचान विकास (25) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

अशोका गार्डन में भाई के साथ रहता था युवक
थाना प्रभारी उमेश चौहान के अनुसार, विकास मूल रूप से रायसेन जिले के पठारी का रहने वाला था। वह भोपाल के अशोका गार्डन स्थित सेमरा इलाके में अपने बड़े भाई के साथ रहकर मजदूरी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर विकास का अपने बड़े भाई से विवाद हो गया था। भाई से नाराज होकर वह अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया। परिजनों को लगा कि वह गुस्से में अपने गांव माता-पिता के पास जा रहा है, लेकिन मंगलवार सुबह उसका शव कोकता डैम की रेलिंग से लटका मिला।

बाइक से हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो कुछ दूरी पर एक लावारिस बाइक खड़ी मिली, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की जा सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस परिजनों और विशेषकर बड़े भाई के बयान दर्ज कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Read Also :- बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...