15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, धर्म ध्वजा फहराई

दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, धर्म ध्वजा फहराई

Published on

भोपाल

भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व का शुभारंभ गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। इस अवसर पर विक्रम संवत 2083 (नव संवत्सर) एवं गुड़ी पड़वा का स्वागत भी उत्साहपूर्वक किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर परिसर में धर्म ध्वजा फहराई गई तथा माता रानी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आगामी नौ दिनों तक माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में अखंड दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का दिव्य वातावरण निर्मित हो गया। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

पूजा-अर्चना पंडित राजेंद्र पलिया द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें जजमान के रूप में  अखिलेश श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। नववर्ष के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकाल 5 बजे से महिलाओं द्वारा माता रानी के भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिवरतन नामदेव सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं को नव विक्रम संवत्सर 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...