20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में दो युवकों ने दी जान: अशोका गार्डन में फांसी लगाई,...

भोपाल में दो युवकों ने दी जान: अशोका गार्डन में फांसी लगाई, ऐशबाग में जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

Published on

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन और ऐशबाग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या की दो हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना अशोका गार्डन इलाके की है, जहाँ प्रभात चौराहे के पास रहने वाले 40 वर्षीय ओमप्रकाश मिश्रा ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश घर में अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ रहते थे। देर रात जब पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झांकने पर ओमप्रकाश फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरी घटना ऐशबाग इलाके के सुदामा नगर की है। यहाँ रहने वाले राशिद खान के 23 वर्षीय पुत्र सुल्तान ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने और उल्टियां होने पर परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इन दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...