20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालटीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

Published on

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें रखे सामान की चोरी को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। सुदामा नगर निवासी ओम प्रकाश कटियार ने पड़ोस में रहने वाले दो व्यक्तियों पर शेड का ताला तोड़कर कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने अब पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) से न्याय की गुहार लगाई है।

 

पीड़ित ओम प्रकाश कटियार के अनुसार, संबंधित शेड का निर्माण उन्होंने वर्षों पहले संघ कार्यालय की गतिविधियों और घरेलू सामान रखने के उद्देश्य से किया था, जिसकी देखरेख उनके छोटे भाई करते थे। आरोप है कि 18 मार्च 2026 को आरोपी कृष्णकांत राय और सपना राय ने शेड का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा सारा सामान व दस्तावेज निकाल लिए। कटियार का दावा है कि आरोपियों ने न केवल सामान हटाया, बल्कि शेड की दीवार और गेट में बदलाव कर उसे अपने मकान के हिस्से में मिला लिया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों द्वारा उन पर काफी समय से शेड खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। घटना के तुरंत बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस की इसी कथित निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर अब आवेदक ने पुलिस आयुक्त को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। टीटी नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...