20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

Published on

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास की अन्य गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

वे पहले की तरह उसी नंबर पर गैस बुकिंग कर सकेंगे और उन्हें दूसरी एजेंसी के जरिए घर तक सिलेंडर की डिलीवरी मिलती रहेगी।जिला प्रशासन की जांच में एजेंसी में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान करीब 2000 छोटे (5 किलो वाले) गैस सिलेंडरों का रिकॉर्ड नहीं मिला, जबकि 40 भरे हुए सिलेंडर स्टॉक में कम पाए गए। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक सिलेंडरों की संख्या में भी बड़ा अंतर पाया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि एजेंसी उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी नहीं दे रही थी और उनसे सिलेंडर पर अतिरिक्त 35 रुपए की वसूली की जा रही थी।

इन अनियमितताओं के आधार पर प्रशासन ने एजेंसी को नोटिस जारी किया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई। इसके बाद कंपनी ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया और जांच पूरी होने तक गैस सप्लाई भी रोक दी है। एचपीसीएल के सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर पुष्पेंद्र सोडा ने बताया कि जांच पूरी होने तक एजेंसी की सप्लाई बंद रहेगी, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। वहीं खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि उसका लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द क्यों न किया जाए। मामले की जानकारी एचपीसीएल को भी भेज दी गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...