18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभेल के योग अनुसंधान केन्द्र में बच्चों के लिए 1 मई से...

भेल के योग अनुसंधान केन्द्र में बच्चों के लिए 1 मई से लगेगा निःशुल्क योग शिविर

Published on

भोपाल। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से भेल-भोपाल के कस्तूरबा चिकित्सालय, हबीबगंज स्थित योग अनुसंधान केन्द्र में 10 दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 1 से 10 मई तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक बच्चों को योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भेल प्रबंधन के सहयोग से आयोजित होने वाला यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क है, जिसमें अनुभवी योग शिक्षक स्वामी अमृत बिन्दु बच्चों को खेल-खेल में और पंचतंत्र की कहानियों के माध्यम से योग के गुर सिखाएंगे। मुंगेर के बिहार योग विद्यालय से योगा साइकोलॉजी में प्रशिक्षित स्वामी जी के मार्गदर्शन में बच्चे हंसते-खेलते योगाभ्यास करेंगे। इस शिविर के दौरान बच्चों को आसन, प्राणायाम, ध्यान, योगनिद्रा और त्राटक का विशेष अभ्यास कराया जाएगा।

 

योग विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित योगाभ्यास से न केवल बच्चों की स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है, बल्कि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की सोच भी विकसित होती है। परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती के सिद्धांतों को केंद्र में रखते हुए यह आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। शिविर का मुख्य लक्ष्य बच्चों की छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है ताकि वे आने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए कुशाग्र बुद्धि और बेहतर एकाग्रता के साथ तैयार हो सकें।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...