18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

Published on

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान आशा सांवले के रूप में हुई है, जो दो छोटी बच्चियों की मां थी। इस घटना के बाद मृतका के पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को संदिग्ध बताया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार, आशा बंगलों में साफ-सफाई का काम करती थी।

उसकी शादी 6 साल पहले लालू सांवले से हुई थी। मृतका के पिता अर्जुन कैथिल ने बताया कि उनका दामाद शराब का आदी है और दहेज की मांग को लेकर अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। पिता का आरोप है कि आशा मेहनत करके जो भी पैसे कमाती थी, पति उसे जबरन छीन लेता था और शराब में उड़ा देता था। परिजनों ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर आशा दो दिन पहले अपने मायके चली गई थी, लेकिन पति वहां पहुंचा और मिन्नतें कर उसे वापस अपने साथ ले आया।

घर लौटने के दूसरे ही दिन आशा की मौत की खबर सामने आई। पिता ने अंदेशा जताया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है, क्योंकि घटना के समय बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं और दामाद ने ही उन्हें मौत की सूचना दी। शाहजहांनाबाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...