17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालएयरपोर्ट शहर का आईना, ट्रैफिक और अतिक्रमण मुक्त हो राजाभोज विमानतल परिसर...

एयरपोर्ट शहर का आईना, ट्रैफिक और अतिक्रमण मुक्त हो राजाभोज विमानतल परिसर : सांसद आलोक शर्मा

Published on

भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में राजाभोज एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सांसद ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि एयरपोर्ट किसी भी शहर का आईना होता है, इसलिए इसके बाहर का सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित यातायात अनिवार्य है। उन्होंने मुख्य मार्ग पर बेतरतीब ट्रैफिक, अवैध अतिक्रमण और जगह-जगह खड़े होने वाले ठेले-गुमठियों पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम और पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। सांसद ने प्राइवेट टैक्सी चालकों द्वारा अराइवल गेट तक आकर सवारी बुलाने की प्रवृत्ति पर भी आपत्ति जताई और कहा कि इससे शहर की छवि धूमिल होती है। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के सुझाव पर सहमति जताते हुए सांसद आलोक शर्मा ने एयरपोर्ट परिसर में राजाभोज की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी को केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने और प्रतिमा के लिए उचित स्थान चयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी और टूरिज्म विभाग के साथ समन्वय कर एयरपोर्ट के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण की योजना बनाने को भी कहा। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राजाभोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वर्तमान में कस्टम और इमिग्रेशन सुविधाओं के साथ 24X7 संचालित है। कस्टमर सेटिस्फेक्शन में नंबर 1 और बेस्ट डॉमेस्टिक एयरपोर्ट का अवार्ड जीत चुका यह विमानतल अब कैट-2 श्रेणी में अपग्रेड हो चुका है, जिससे कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) में भी विमानों का संचालन संभव है।

वर्तमान में यहाँ से 8 शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं, जिनमें दिल्ली के लिए प्रतिदिन 8 फ्लाइट्स शामिल हैं। यात्रियों के लिए यहाँ डीजी यात्रा, यूनिक लाइब्रेरी, किड्स जोन और रिक्लाइन चेयर्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सांसद शर्मा ने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर नए फूड जोन का शुभारंभ भी किया। उन्होंने फुल्की स्टाल का फीता काटकर उद्घाटन किया, जिसके बाद अब यात्रियों को डोसा, उपमा, समोसा और चाय-कॉफी जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। बैठक में एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सुनील जैन और मनोज मीक ने खानपान व कनेक्टिविटी सुधारने हेतु सुझाव दिए। इस अवसर पर सीआईएसएफ कमांडेंट अंकित दुबे, डीसीपी मलकीत सिंह, अपर आयुक्त मुकेश शर्मा सहित एयरलाइंस कंपनियों के प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...