17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालएमपी बोर्ड: अब 4 मई तक भर सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’ के फॉर्म,...

एमपी बोर्ड: अब 4 मई तक भर सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’ के फॉर्म, छात्रों को मिली बड़ी राहत

Published on

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (मापशिमं) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी 4 मई 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकेंगे। पूर्व में यह तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई थी। शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए बोर्ड ने इस वर्ष से पारंपरिक पूरक परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इसके स्थान पर ‘द्वितीय परीक्षा’ योजना लागू की गई है।

मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह समय-सीमा बढ़ाई गई है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों पर से मानसिक दबाव कम करना और उन्हें प्रदर्शन सुधारने का समान अवसर देना है। इस नई प्रणाली की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल अनुत्तीर्ण छात्र ही नहीं, बल्कि उत्तीर्ण छात्र भी शामिल हो सकते हैं। जो छात्र किसी विषय में फेल हैं, वे परीक्षा देकर पास हो सकेंगे, वहीं पास हो चुके छात्र अपने अंक सुधारने (इम्प्रूवमेंट) के लिए स्वेच्छा से किसी भी विषय की परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में से जिस परीक्षा में छात्र के अंक अधिक होंगे, उसे ही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा।

बोर्ड द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होंगी। इच्छुक छात्र एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...