17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालमप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी,...

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

Published on

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के बीच आंधी-बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद भोपाल में बारिश हुई। रायसेन के कई गांवों में तेज आंधी चली। छुछार गांव में हरशिव वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में सरकारी मूंग रखी है। बरेली और बाड़ी में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी प्रभावित हुई है। सीहोर के इछावर, बोरदी, झालकी और भाऊखेड़ी में आंधी के साथ पानी गिरा। बोरदी में विनायक वेयरहाउस पर 2 किलोमीटर तक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई।

बालाघाट में दोपहर 1.30 बजे के बाद गरज-चमक के बाद तेज बारिश हुई। नगर पालिका परिसर में लगा एक पेड़ तेज हवा से गिर गया, जिसके नीचे एक बाइक दब गई। सीहोर में श्यामपुर रोड पर जाखाखेड़ी में पेड़ सड़क पर गिरा। ब्यावरा में आंधी से दुकानों के फ्लैक्स उड़ गए। पिपरिया में शाम करीब 4 बजे धूल भरी आंधी चली। हल्की बूंदाबादी भी हुई।

नर्मदापुरम में मंडी में गेहूं-चना भीगा, पेड़ गिरने से यातायात बाधित

नर्मदापुरम में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अनाज मंडी के केंद्र में रखा गेहूं और चना भीग गया, वहीं टीन शेड के अंदर पानी भर गया। मीनाक्षी चौक के पास पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं भाजपा कार्यालय पेट्रोल पंप के पास एक टीन शेड तेज हवा में उड़ गया।

 

नरसिंहपुर आम का पेड़ गिरा, जिला अस्पताल में बिजली गुल

नरसिंहपुर जिले में तेज आंधी का असर तेंदूखेड़ा तहसील के ढिगसरा गांव में दिखा, जहां सैकड़ों वर्ष पुराना आम का पेड़ गिर गया।
वहीं आंधी के चलते जिला अस्पताल की बिजली भी गुल हो गई, जिससे करीब आधे घंटे तक अंधेरे में लोगों को आवाजाही करनी पड़ी। इस दौरान लोगों ने मोबाइल की टॉर्च का सहारा लिया।

हरदा में आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी, पेड़ गिरे

हरदा में शनिवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं कई जगह पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...